आज का राशिफल: बुधवार को इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

Today Horoscope,19 july 2023, aaj ka rashifal

19 जुलाई 2023। आज दिन बुधवार है।देखें आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का पूरा दिन आपका ध्यान अपने कर्म क्षेत्र पर लगा रहेगा। आज आप अपने पुराने सभी लंबित कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। आकस्मिक में धन लाभ हो सकता है। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिती बनी हुई है। विदेशी कंपनियों से लाभ के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। पति पत्नी के संबंधों में तनाव कम होगा।

आज क्या न करें-किसी को चोट देने से बचें। 

आज का मंत्र- आज शिव मंदिर जाये लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजीनिवेश कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग हैं। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है। छात्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा पति पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।

आज क्या न करें- घर में किसी अपने से झूठ न बोले। 

आज का मंत्र-आज सावन में नियमो का पालन और व्रत करें।।

आज का शुभ रंग – केसरिया

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी। परिवार में दिन सामान्य बीतेगा पति-पत्नी से बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है

आज क्या न करें- तामसिक भोजन से बचें। 

आज का मंत्र- शिवाभिषेक करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है। यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें, अन्यथा सामान गुम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बहस में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिती ठीक ठाक ही रहेगी। अधिक जोखिम न उठाएं। परिवार में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता की सेहत का खयाल रखें। पति पत्नी में सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

आज क्या न करें- बच्चों के साथ किया वादा न तोड़ें। 

आज का मंत्र- आज मां पार्वती और शिवजी की साथ में पूजा करें।

आज का शुभ रंग -पीला

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिनशुरुआत अच्छी रहेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी व्यापार में अच्छी ग्रोथ की स्थिति बनी हुई है। धनलाभ होगा। कार्यालय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपके कार्यों में बाधा डालने का काम कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नवदंपति बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घर के रखरखाव पर पैसा खर्च करेंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। लव लाइफ के लिए दिन खास रहेगा।

आज क्या न करें- आज मांस मदिरा के सेवन करने से बचेंय़ 

आज का मंत्र- आज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।।

आज का शुभ रंग – नीला

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। नौकरी व्यापार में दोगुने जोश से काम करेंगे। जिससे आर्थिक वृद्धि के योग बनेंगे धन लाभ भी होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है कई नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं। छात्रों के लिए दिन बेहतर साबित होगा। परिवार में पूर्ण तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी से अपने दिल की बात कहें

आज क्या न करें- किसी से किया वादा तोड़ेंगे। 

आज का मंत्र-शिव मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आपका मन इधर-उधर की बातों में उलझा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नेत्र विकार हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। रूटीन के कार्यों को करते रहंगे। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में तनातनी का माहौल बन सकता है। धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

आज क्या न करें- आज घर में लहसून प्याज का इस्तेमाल न करें। 

आज का मंत्र-सावन में रात्रि जागरण करें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। नौकरी व्यापार के लिए दिन अच्छा है कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध प्राप्त होंगे। सुख सुविधा के संसाधनों में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार में माता का सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी में आपसी सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है।

आज क्या न करें- आज घर से किसी को खाली हाथ न लौटने दें। 

आज का मंत्र- आज सावन में शिव की पूजा और व्रत करें अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग – गुलाबी

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिआज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप खूब मेहनत करके सफलता प्राप्त करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मी आप से प्रभावित होंगे और आपकी सलाह लेकर कार्य करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाई बहनों से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

आज क्या न करें- आज फ्लर्टिंग से बचें तो अच्छा है। 

आज का मंत्र- शिव मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि शुरुआत ही बहुत अच्छी रहेगी अपनी वाणी से आप सबका मन मोह लेंगे। नौकरी व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है। छात्रों के लिए दिन बेहतर साबित होगा मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा। पति पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

आज क्या न करें-आज घर में प्याज-लहसून न बनायें। 

आज का मंत्र- आज रुद्राष्टकम का पाठ करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – नारंगी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। आप में संचालन की क्षमता बढ़ेगी। कार्यालय में आपकी प्रशंसा हो सकती है। नौकरी में कोई इन्क्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में आर्थिक वृद्धि के योग हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने से बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी कार्य विशेष में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। पति पत्नी के लिए दिन अच्छा है प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल है।

आज क्या न करें- आज माता-पिता से विवाद करने से बचें। 

आज का मंत्र- शिवचालीसा का पाठ करें अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग – पीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज का दिन आप तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिती ठीक रहेगी लेकिन खर्चों की वजह से बजट हिल सकता है। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुराने मित्रों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। पति पत्नी बाहर खरीदारी करने जा सकते हैं।

आज क्या न करें- घर में आज लौह सामानों का खरीदारी से बचें। 

आज का मंत्र- शिव जी के १०८ नामों का स्मरण लाभ देगा।

आज का शुभ रंग – हरा